क्या सूरज की रोशनी नवजात शिशुओं में पीलिया ठीक कर सकती है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:16

अधिकांश मामलों में बिलिरुबिन का स्तर इतना ही होता है कि जल्दी सुबह या दोपहर बाद शिशु को धूप में ले जाना पीलिया ठीक होने में मदद के लिए पर्याप्त होता है। इसके लिए आपको शिशु को सीधे धूप में करीब 20 मिनट तक रखना होता है। सर्दियों में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि शिशु को ठंड न लगे। हालांकि, पीलियाग्रस्त शिशुओं के लिए रोशनी प्रभावी उपचार है, मगर शिशु को खुद सूरज की तेज किरणों में ले जाकर उपचार करने का प्रयास न करें। हमेशा डॉक्टर की सलाह पर अमल करें। ध्यान रखें कि शिशु को बहुत ज्यादा सूरज की रोशनी में न रखें, क्योंकि उसकी नाजुक त्वचा झुलस सकती है या सनबर्न हो सकता है। कड़ी धूप शिशु की नाजुक त्वचा को क्षति पहुंचा सकती है और उसके शरीर का तापमान बहुत बढ़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info